whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195035
Loading...


विधवा दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के नाम पर उगाही जारी

location_on भवनाथपुर access_time 14-Mar-21, 08:05 PM visibility 808
Share



विधवा दिव्यांग व वृद्धा पेंशन के नाम पर उगाही जारी


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : जहां एक ओर राज्य सरकार व स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही के प्रयास से क्षेत्र में विधवा वृद्धा पेंशन शिविर लगाकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है वहीं कुछ बिचौलियों के द्वारा उक्त असहाय वृद्ध व विधवाओं से पेंशन योजना में फर्जी स्वीकृति दिलाने व उसके एवज में मुहमांगी रिश्वत नहीं देने पर योजना से नाम कटाने का भयादोहन का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक दूसरे पर लोग जानसे मारने व मारपीट करने के साथ साथ छेड़खानी व हरिजन एक्ट के मामले भवनाथपुर थाने में दिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षो का आवेदन लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में प्रथम पक्ष से जगपतिया देवी, पति बाबू लाल भुइँया उम्र 40 व प्रमिला देवी उम्र 60 वर्ष पति सोमारू भुइँया सहित ढाई दर्जन लोगों के द्वारा अरसली के नन्दू सेठ व उसके पुत्र मनोज सोनी सहयोगी शिक्षक पर छेड़-छाड़ के साथ मारपीट करने व पेंशन योजना में प्रत्येक महिलाओं से पांच-पांच सौ रु रिश्वत नहीं देने पर नाम कटवाने की धमकी हरिजन कह कर प्रताड़ित करने की शिकायत की गई है।
जबकि दूसरे पक्ष से नन्दू सेठ के द्वारा सत्यनारायण भुइँया व फुलवा देवी सहित 50 लोगों पर जान से मारने की नीयत से लोगों को उकसाना व समान लूटने के साथ साथ जान मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत की गई है। क्या है मामला अरसली उतरी पँचायत के खडरवा टोला में प्रधान मंत्री पेंशन योजना व विधवा पेंशन योजना में लाभुकों से दो से पांच हजार रु बिचौलिया के द्वारा लेकर योजना में नाम जोड़ा गया, जिसमें कुछ लाभुक ऐसे हैं जिनका उम्र में संशोधन कर पेंशन योजना स्वीकृत किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि नन्दू सेठ का प्रधान मंत्री आवास में सूची में नाम था, जिससे सत्यनारायण भुइँया के द्वारा पिसी की मांग की जा रही थी। जिससे देने में नन्दू ने असमर्थता जताई।
जिसके कारण नन्दू सेठ का आवास में नाम कट गया। आक्रोशित नन्दू सेठ ने भी सत्यनारायन भुइयां व अन्य महिलाओं से पैसा की मांग किया और नहीं देने पर सभी लोगों का पेंशन से नाम कटाने की धमकी दिया था। रविवार की सुबह ढाई दर्जन महिला पुरुष नन्दू सेठ के घर पहुंच कर पूछ-ताछ करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में हाथापाई की घटना घटी। जिसके बाद दोनों पक्षो के लोग थाना पहुँच कर एक दूसरे के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play