whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215239
Loading...


युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति हैं : किसलय

location_on गढ़वा access_time 14-Mar-21, 06:37 PM visibility 663
Share



युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति हैं : किसलय


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला भाजयुमो की इकाई गठन के बाद पहली बैठक जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता मे टंडवा स्थित जिला कार्यालय मे की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमों झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा की कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन शक्ति होती है युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है भाजयुमो हर बुथ स्तर पर युवाओ का एक बड़ा समुह खड़ा करेगा भाजयुमो हर बुथ स्तर बीस युवाओ का एक टीम खड़ा करेगा। भाजयुमो नीती सिद्धात से चलनेवाली संगठन है। यहां कार्यकर्ता विचार से जुड़ते हैं। युवाओ के बिना हम क्रांति की कल्पना नही कर सकते हैं। झामुमो ने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगने का काम किया। हेमंत सरकार बनते ही अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।
हर जगह हत्या लुट बलात्कार चरम पर पहुंच चुका है। देश में विरोधी दल के लोग हर कदम पर जनता को भ्रमीत करने मे दिनरात पसीना बहा रहा है। भारत में नरेन्द्र मोदी की सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। जबकि भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की झामुमो सरकार युवा विरोधी कार्य कर रही है हेमंत सरकार ने नियोजन नीती खत्म कर झारखंड के युवाओ का अधिकार छिनने का काम किया है भाजपा सरकार ने झारखंड के हीत मे नियोजन नीती बनाया था। लेकिन झारखंड मे नियोजन नीती बनने से झामुमो की दलाली खतरे मे पड़ गयी थी इसलिए झामुमो की सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओ का अधिकार छीन लिया। जबकि बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा सहित पुरे झारखंड मे दलाली प्रथा चरम पर पहुंच चुका है झामुमो सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।
जनता चुनाव के इंतजार कर रही है झामुमो आनेवाले समय में सत्ता में नजर नही आएगी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुर्या प्रभात, भाजयुमों पलामू प्रमंडल प्रभारी श्रीनिवास, अश्विनी पाण्डेय, भाजपा मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, अविनाश पासवान, हैप्पी प्रताप शाही, शिवम भारद्वाज, उमेश कश्यप, मनोज पाठक, कंचन रवि, अखिलेश उरांव, संजय कमलापुरी, विकास तिवारी, संजय जायसवाल, राजकुमार साव, लक्ष्मी कांत, अजीत तिवारी, विकास दुबे, डा. लालमोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play