मेराल : मेराल पुलिस ने रविवार को माकूना टोला से गोवंश प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त मामले मे शामिल एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा।
पुलिस द्वारा इस मामले में मेराल थाना में कांड संख्या 36 /21 के धारा झारखंड गोवंश पशु हत्या प्रतिरोध अधिनियम 2005 की धारा 12 (1 )एवं 34 भा द वि के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब हो कि मेराल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के शाम मकुना टोला से तीन गाय एवं 12 बैल सहित कुल 15 पशु को तस्करी करने के लिए ले जाते हुये दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस आने की भनक लगते ही तस्करी में शामिल तीसरा व्यक्ति फरार हो गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने वालों में गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी कौसर अंसारी पिता सेख मोहम्मद अंसारी तथा, मंजूर अंसारी, पिता आलिम अंसारी शामिल है।
जबकि पुलिस को चकमा देकर भागने वाला व्यक्ति का नाम नसीरूद्दीन अंसारी, पिता जान मोहम्मद अंसारी गढ़वा थाना के गुरदी गांव निवासी बताया गया है।
इस मामले में एएसआई संजय महतो ने प्रतिबंधित पशु को जप्त करते हुए उक्त सभी तीनों आरोपी के विरुद्ध मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।