गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई गढ़वा की एक बैठक गढ़वा सदर अस्पताल के प्रांगण में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता जिला सदस्य सूर्यदेव तिवारी ने किया तथा संचालन फिरोज अंसारी ने किया।
बैठक में झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रदुमन कुमार सिंह भी उपस्थित थे। प्रदुमन कुमार सिंह ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक के पत्र से हम सभी पारा शिक्षक डरने वाले नहीं हैं एवं हम लोगों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार स्थायीकरण एवं वेतनमान की घोषणा नहीं करती है।
सूर्य देव तिवारी ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम 16 तारीख को राज्य की धरती पर पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी तमाम पारा शिक्षक बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि आपसी मतभेद को भुलाते हुए रांची पहुंचे।
बैठक में रामबली जी ने कहा कि दिनांक 16 3 2021 को किसी भी परिस्थिति में हम सभी पारा शिक्षक गण रांची को कुच करेंगे। सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हम अब सरकार के किसी भी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं अपनी मांगों को लेकर रहेगें। अशोक जी ने कहा कि हम सभी चट्टानी एकता के साथ रांची चलेंगे। कोर कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र पाल जी ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों से डरी हुई है इसलिए परियोजना निदेशक के द्वारा पत्र निर्गत किया गया अब हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम लोग आंदोलनरत रहेंगे। जिला सदस्य रवि शंकर ठाकुर ने कहा कि आगामी सोलह तीन 2021 को गढ़वा जिले के 3200 पारा शिक्षक विधानसभा घेराव में जाएंगे।
जिला सदस्य अमित रंजन ने कहा कि इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी जब तक कि हम सभी पारा शिक्षक स्थायीकरण एवं वेतनमान की घोषणा सरकार के द्वारा नही की जाएगी। जिला सदस्य अंबिका चौधरी ने कहा कि हम सभी पारा शिक्षकों की मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन में बने रहेंगे। जिला प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी पारा शिक्षक तन मन धन के साथ एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के साथ है और आगामी 16 मार्च को कार्यक्रम में जिले के सभी पारा शिक्षक रांची के लिए कूच करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदुमन कुमार सिंह धर्मेंद्र पाल श्री सूर्य देव तिवारी अंबिका चौधरी अमित रंजन रवि शंकर ठाकुर ओमप्रकाश तिवारी ओम प्रकाश अकेला बिगो चौधरी संजय तिवारी प्रदीप तिवारी रवि कुमार मिश्र अरुण कुमार राम उदय कुमार राम नागेंद्र पाल शमशुल हक अंसारी अजमत उल्लाह अंसारी अर्जुन राम बबलू चौधरी सुनील कुमार राम अशोक प्रसाद राज किशोर लाल राज कुमार प्रसाद मोहम्मद आसिफ अंसारी नंदन कुमार चंद्रवंशी संतोष राम राज कुमार मेहता बृजेश कुमार अमरदेव पूरा चंद्रदेव चौधरी मोहम्मद हामिद अंसारी अनिल प्रसाद मुकेश कुमार यादव विनय कुमार रवि बदरुद्दीन सुनील कुमार विश्वकर्मा वासुदेव राव राजेंद्र चौधरी विनोद कुमार कुशवाहा रविंद्र कुमार कुशवाहा नवीन कुमार धर दुबे राजकुमार ठाकुर मोइनुद्दीन अंसारी रविंद्र कुमार यादव नंदूरा राजेंद्र यादव विश्वनाथ चौधरी नागवंत कुमार कुशवाहा आनंद प्रकाश रवि रामकिशन बैठा राम ठाकुर श्याम जी राम बालेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता धीरेंद्र यादव ने की।