गढ़वा : रविवार को प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला इकाई गढ़वा के तत्वधान में जिले के नगर,भवनाथपुर खरौंधी और केतार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया। जिसमे मुख्य रूप से सामाजिक सदस्यता और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव जी के द्वारा मुख्य रुप से सामाजिक सदस्यता को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव के द्वारा सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए समाज मे फैले अशिक्षा, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया गया।
मौके पर गढ़वा जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सतवंत कुमार यादव जिला मीडिया प्रभारी संजय यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामदेव यादव, सतीश यादव, संतोष यादव, गणेश यादव ने भी सभा को संबोधित किया।