गढ़वा : सदर प्रखंड के पचपड़वा में घटिया किस्म के मटैरियल लगाने के साथ-साथ अच्छा से नाली नहीं बनाने के कारण ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।
इस संबंध में समाजसेवी रवि राऊत ने बताया कि संवेदक को हमलोग आज तक नही देखे की कौन संवेदक हैं? कौन संवेदक काम करवा रहे हैं? कैसा काम हो रहा हैं ये भी नही पाता है। कहीं शिलालेख नहीं है। कौन शिलान्यास किया था, कौन विभाग से है, कितना की लागत से है, ये भी नहीं पता है। आखिर में कौन बनवा रहा है। पूरा घटिया काम करवा रहा है। नाली को बना कर पटिया दे कर 3 फिट ऊपर से मिट्टी दे रहा है तो पानी कहाँ से जाएगा। उसका पानी निकासी का कौन सा रास्ता है कोई रास्ता नही बचा। ऊपर से इस मिट्टी रोड पर कोड़ कर फेंक दिया है।
आये दिन घटना होती रहती है।
पूर्व में भी इस मामला को गढवा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक से आवेदन देकर शिकायत किया गया है, लेकिन ये संवेदक नही मान रहे हैं। संवेदक अपने विभाग के अधिकारियों को मैनेज कर के चल रहे हैं। इसलिए वो अच्छा से काम नहीं कर पा रहे हैं। जब ग्रामीण संवेदक से शिकायत के लिए फोन लगाए तो वो फोन भी नहीं उठा रहे हैं। वहीं रवि राऊत ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहे कि इस योजना को अच्छा से जाँच कर अच्छा से अच्छा इस योजना को बनवाया जाए।
वही संवेदक से फोन लगा कर उनका प्रकिया जानने के लिए कोशिश की तो संवेदक फोन ही नहीं उठा रहे हैं।