गढ़वा : गढ़वा जिला अभी भी पूरी तरह से कोरोना मुक्त है। यदि पेंडिंग जांच में कोई मरीज कोरोना संक्रमित नहीं पाया जाता है तब तक गढ़वा कोरोना संक्रमण से मुक्त है। कल रात गुमला में पांच कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। लेकिन गुमला की जगह गढ़वा में पांच कोरोना संक्रमित मिलने की खबर चल रही थी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके रजक ने कहा कि हमारे पास इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है। सभी लोग निश्चिंत रहे अगर पॉजिटिव आएगा तो उसे छुपाया नहीं जाएगा। जो सरकार का निर्देश है उसको पालन करें। मास्क पहने समाजिक दूरी बनाए रखें और किसी प्रकार की समस्या होने पर जैसे खांसी, सर्दी, बुखार, देह में दर्द, सांस फूलना, इस तरह के लक्षण अगर आपको या आपके परिवार को दिखाई देता है तुरंत सदर अस्पताल में आकर के अपना जांच कराएं।
यह जांच पूर्णता निशुल्क है। सही जानकारी रखें और सही जानकारी का समाचार लोगों तक पहुंचाएं।