रमकंडा : रंका एसडीओ संजय पांडेय ने शनिवार को रमकंडा पहुँचकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजनाओं की जांच की।
जांच के दौरान उन्होंने चेटे व उदयपुर ,रमकंडा पंचायत में संचालित कूप निर्माण योजनाओं व बिरसा हरित आम बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया। जिसमें हरहे पंचायत के चपरी गांव में निर्माणाधीन लालमणि यादव के खेत में सिंचाई कूप निर्माण योजना की जांच की। इसके साथ ही चंदन प्रसाद के खेत में आम बागवानी व रमकंडा पंचायत के संतोष भुइयां के खेत में आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया।जांच के दौरान उक्त सभी योजनाओं में मनरेगा मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करते हुये पाये गये।इसके साथ ही स्थल पर मिलने वाले मजदूरों की सुविधा के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ श्री पांडेय ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की। वहीं संबंधित योजनाओं के अभिलेख की मांग की। बताया की अधिकारियों द्वारा उन्हें अभिलेख उपलब्ध नही कराया गया।
इस मौके पर बीपीओ सुनील कुमार, मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी, राजकिशोर यादव, कनीय अभियंता मो. तारिक एजाज, सहित रोजगार सेवक, मनरेगा मेठ सहित कई लोग उपस्थित थे।