रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के कुशवार गांव निवासी भगत नायक 65 वर्ष पेड़ से गिरकर घायल हो गया है। समाचार के अनुसार भगत नायक घर के पास महुआ के पेड़ पर चढ़कर डोरी के फल गिरा रहा था की इसी दौरान पेड़ से गिर कर घायल हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस सहारे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।