whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222269
Loading...


उपायुक्त ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी समस्या

location_on गढ़वा access_time 09-Mar-21, 06:55 PM visibility 657
Share



उपायुक्त ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी समस्या


गढ़वा check_circle
संवाददाता



उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया जनता दरबार आग से जलकर जख्मी हुए व्यक्ति को उपायुक्त ने कल्याण विभाग की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराने का दिया निर्देश रक्सी के कालिन बुनकरों ने मुख्यमंत्री दाल- भात योजना के तहत एक समय का भोजन उपलब्ध कराने का किया आग्रह गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई।
सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम-ओबरा, पोस्ट- अन्नराज, थाना- नवाडीह निवासी कैमुद्दीन अंसारी ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मैं आग से जलकर पूरी तरह से जख्मी हो गया हूं। मैं गरीब परिवार से हूं तथा अपने इलाज के लिए मेरे पास पैसे नहीं है। उन्होंने उपायुक्त से इलाज हेतु सरकारी कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर उपायुक्त ने पत्र को कल्याण विभाग को अग्रसारित करते हुए नियमावली के अनुरूप तत्काल प्रभाव से उन्हें इलाज हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- डूमरो निवासी संजय कुमार मेहता ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मैं संजय कुमार मेहता व मेरे भाई मनोज मेहता हम दोनों का घर एनएच- 75 गढ़वा बाईपास में जा रहा है।
जिसकी मापी पूर्व में की गई थी, लेकिन इस भवन का मुआवजा भुगतान पत्र अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से पुनः मापी कराकर भवन का मुआवजा भुगतान कराने का अनुरोध किया। जनता दरबार में अगले फरियादी कालिन प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति के संचालक, करिमन प्रजापति ने उपायुक्त से बुनकर सहयोग समिति में कार्यरत कारीगरों के भोजन व्यवस्था को लेकर आग्रह करते हुए कहा कि कालिन प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, रक्सी, धुरकी में स्थापित है। यहां पर सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कर्मियों को कार्य करना पड़ता है। इसी बीच दोपहर के खाने के लिए बुनकरों को अपने घर से खाना मंगवाना पड़ता है, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु पूरे समिति के सदस्यों का आग्रह है कि गरीब कार्यरत कारीगरों के एक समय के भोजन की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री दाल- भात योजना को स्वीकृति दी जाए साथ ही उन्होंने अपने कार्यस्थल पर उपायुक्त के आगमन का भी आग्रह किया। जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, दिव्यांग महिला के ऑपरेशन में सहायता उपलब्ध कराने,अतिथि शिक्षकों का लंबित पारिश्रमिक भुगतान करने समेत अन्य से जुड़े कुल 26 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play