अधिकारियों से पेंडिंग डिमांड को इनकम टैक्स अकाउंट में जमा करने का किया आग्रह
अधिकारी स्वयं आईडी एवं पासवर्ड रखें
इनकम टैक्स एक्ट के अन्य पेनाल्टी प्रावधानों से बचने की दी सलाह
गढ़वा : उप विकास आयुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में टीडीएस एंड ट्रेसेस पोर्टल के विषय पर आयकर विभाग रांची द्वारा दिनांक 9 मार्च 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस आयोजन को ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स इंद्रजीत रविदास, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हिमांशु मिश्रा व संजय पाण्डेय ने सेमिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए सभी उपस्थित विभिन्न अंचलों के अंचलाअधिकारी , विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कर्मचारी को टीडीएस की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने पीपीटी के माध्यम से इनकम टैक्स रिटर्न भरने हेतु क्रमवार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि स्टेट गवर्नमेंट के ऑफिसों में इनकम टैक्स से संबंधित डिमांड जो पेंडिंग है, किन वजहों के कारण हमें पेनल्टी भरनी पड़ती है व पेनल्टी से किस प्रकार बचें साथ ही अपने कार्यालय के इनकम टैक्स की जानकारी आप किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं व कार्यालय की आईडी पासवर्ड स्वयं रखने हेतु उन्हें बताया गया । उन्होंने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि इनकम टैक्स से संबंधित डिमांड जो पेंडिंग है इसे जल्द से जल्द इनकम टैक्स अकाउंट में जमा कराएं ताकि जो पेनल्टी बढ़ती जा रही है उसे रोका जाए व इनकम टैक्स एक्ट के अन्य पेनल्टी के प्रावधानों से आप बच सके।
मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स इंद्रजीत रविदास ने कहा सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के बकायो की जानकारी अवश्य रखें व स्वयं इसकी संज्ञान लेते रहे ताकि ससमय इनकम टैक्स रिटर्न भर कर पेनल्टी के प्रावधानों से बचें। बताते चलें कि उपस्थित अधिकारियों से इनकम टैक्स कर्मचारी ने क्रमवार सभी अपने अपने कार्यालयों के लेट फाइन के बारे में जानकारी ली व सभी को आग्रह करते हुए कहा जिन कार्यालयों में इनकम टैक्स रिटर्न अभी तक नहीं भरा गया है उसे जल्द से जल्द भरे।
कार्यशाला में उप विकास आयुक्त गढ़वा के अलावे तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा, जिला प्रशासन के कर्मचारीगण समेत अन्य उपस्थित थे।