गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के मेड़ना में विनोद चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी चूहा मारने वाला दवा खाने से तबियत बीगड़ने लगी, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में राजेश चौधरी का पिता विनोद चौधरी ने बताया कि घर में बिल्ली ज्यादा बढ़ जाने के कारण घर के सामान को नुकसान पहुंचाता था। इसी उद्देश्य से बिल्ली को मारने के लिए उसकी मां ने दूध में चूहा मारने वाला दवा मिलाकर घर में रख दी थी। उस लड़के को पता नहीं था कि दूध में जहर मिलाया हुआ है। बाहर से आया और बिना पूछे दूध को पी गया, जिससे वह गंभीर हो गया। उक्त हालत में उसके पिता ने गढ़वा सदर अस्पताल में लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर है।