बंशीधर नगर : भाजपा ग्रामीण मण्डल कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अनिल पासवान, पिछड़ा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पंकज यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश्वर प्रताप देव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रियंका देवी को सम्मानित किया गया। इसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान के पिता जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सह रेलवे बोर्ड के सलाहकार समिति के सदस्य रघुराज पांडेय, मण्डल महामंत्री लालमोहन यादव, अभिषेक चौबे, उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, रिंकू देव, सत्येन्द्र चौधरी, मण्डल मंत्री सुनीता देवी, नारद प्रजापति, सुदेश्वर विश्वकर्मा, संयोजक संजीत तिवारी, सह संयोजक मुनिप यादव, विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, राम सकल दुबे, रामदत्त चौबे, ओमप्रकाश पांडेय, विनय पांडेय,।
जितेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।