गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में आज सुबह एक ट्रक से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रांसफार्मर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रांसफार्मर का पानी एवं तेल गिर चुका है तथा अन्य सामग्री को भारी क्षति पहुंची है। सुबह 7:00 बजे घटी इस घटना के बाद से ही प्रखंड कार्यालय व आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति सेवा पूर्णता ठप है। गर्मी के इस मौसम में लोग परेशान हैं। शाम 5:00 बजे तक विद्युत विभाग की ओर से अब तक इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के लिए किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया गया है। लिहाजा उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।