गढ़वा : जिला खो-खो टीम की घोषणा कर दी गई है। बालक वर्ग में फिदा खान, अभिनव कुमार, दीपांशु तिवारी, मोहम्मद आसिफ, राहुल कुमार, आयुष कुमार सिंह, शिवकुमार, अभिषेक कुमार, अर्जुन कुमार यादव तथा पंकज कुमार का चयन किया गया है। बालक के कोच के रूप में विक्रम ठाकुर एवं टीम मैनेजर दिनेश कुमार को बनाया गया है।
जबकि बालिका वर्ग में सरिता कुमारी, सविता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रिया कुमारी, गीता कुमारी, देवंती कुमारी, मोनी कुमारी, रीता कुमारी, रस किरण, कुमारी सुनीता, शिव जयंती कुमारी और प्रतिमा कुमारी का चयन किया गया है। जबकि बालिका वर्ग के कोच रीना बड़ा एवं टीम मैनेजर के रूप में कुमारी बेबी का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी दिनांक 11 मार्च को 10:00 बजे प्रातः कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में टीम मैनेजर तथा कोच के पास रिपोर्ट करेंगे।
यह जानकारी गढ़वा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष अनीता तूफानी ने दी है।