मेराल : मेराल प्रखंड के भंडार गांव में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। भंडार गांव के मेन रोड के किनारे राजेंद्र बियार के होटल में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई जिससे होटल सहित बगल के मुरारी विश्वकर्मा के गेट ग्रील का दुकान से लगभग 60000 से 70000 रुपए के समान तथा संजय विश्वकर्मा के सेटरिंग का भी सामान जलकर खाक हो गया। राजेंद्र बियार के मुर्गी फार्म में लगभग 40 50 मुर्गी तथा दो बकरी के बच्चा सहित कई सामान जल गया।