मेराल : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार आत्मा गढ़वा द्वारा मेराल प्रखंड के बिकताम पंचायत में रबी फसल के मौसम में कृषक गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजन में बिटिएम अजय साहू के द्वारा गन्ना के साथ इंटर क्रॉपिंग फसल मूंग, भिंडी, टमाटर लगाने के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही एफआईआर विधि से मूंग एवं अन्य दलहन के बीज उपचार की जानकारी दी गई। बीज का उपचार फफूंद नासिक कितना सी एवं गुड़ के साथ राइजोबियम कल्चर को मिलाकर करके किसानो को दिखाया गया। इसके अलावा शिवनाथ कुशवाहा प्रगतिशील कृषक गोंदा के द्वारा मशरूम उत्पादन से संबंधित चर्चा किया। अयोध्या बिंद के द्वारा पपीता की खेती के बारे में जानकारी किसान को दिया गया।
उप मुखिया जगन्नाथ महतो के द्वारा बताए गए वैज्ञानिक तकनीकी से किसान को अनुकरण करने की सलाह दी। वहीं 3086 नंबर का प्रजाति एचडी गेहूं की अच्छी फसल पर भी सुनील गुप्ता ने होने की बात कही।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषक मित्र रामराज राम, अशोक महतो, सच्चिदानंद चौधरी, अजय मेहता, एवं किसान के रूप में वकील अंसारी, विनोद गुप्ता, कंचन महतो, जवाहर प्रसाद, अलीम अंसारी, चतुर राम, लल्लन मेहता, उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में किसान कृषक गोष्ठी में भाग लिया।