मेराल : मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे एनएच 75 पर मेराल के गोंदा गांव में गणेश पेट्रोल पंप से पहले देवी मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मेराल निवासी रामप्रवेश साह का पुत्र हिमांशु अपने मित्र बाना गांव निवासी उमेश दास का पुत्र प्रिंस कुमार के साथ मोटरसाइकिल से मेराल की ओर लौट रहा था, इसी क्रम में सड़क के गड्ढा में मोटरसाइकिल चले जाने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिसमें हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए तथा मेराल पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने घायल प्रिंस को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा।
उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद डेड बॉडी को उठाकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृत युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए तथा दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।