भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलान पंचायत में पशु तस्करी कर ले जा रहे छह बैल को बजरंग दल के युवाओं धर दबोचा। जिम्मेनामा के तौर पर ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया।
बजरंग दल युवा राजमोहन यादव, प्रसनजीत यादव, नरेश यादव ने बताया कि सोमवार को रात्रि में पशु तस्करी करने वाले लोग अन्य गांव से लेकर हमारे गांव कैलान से गुजरते समय खबर मिला। जो हम सभी दल के युवा रात्रि में कांडी का रूट से होकर कसाई द्वारा पशु ले जा रहे थे। लेकिन खैरियत की बात तो यह है, कि हम सब को जाते ही सभी तस्करी करने वाले लोग भागने में सफल हुए। वहां हम लोग देखें तो 6 बैल थे। जिसमें हम सब वहां से गांव के ही प्रसनजीत यादव के घर लाकर रखें। जिस बीच सुबह होने पर भवनाथपुर प्रशासन को खबर दिया।
जिसमें प्रशासन समय से नहीं पहुंचे। तो हम सभी ग्रामीणों ने गांव के ही लोग को आधार कार्ड एवं जिम्मेनामा आवेदन बनाकर सभी को उपस्थिति में वितरण किया गया।
वहीं इस बावत थाना प्रभारी सतीश महतो ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी, पर कोई साक्ष्य व कन्फर्म आदमी के उपस्थिति के बारे में सूचना नहीं दिया गया। पशु लावारिस हालत में मिला था। बैल लेने वाले प्रसनजीत यादव, लीलावती देवी, शंकर यादव, सरोज कुवर, आनंद यादव, रामनरेश यादव का नाम शामिल है।