whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210990
Loading...


महिला दिवस पर विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग तरीके से हुए कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-21, 06:04 PM visibility 663
Share



महिला दिवस पर विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग तरीके से हुए कार्यक्रम आयोजित


नूतन टीवी check_circle
टीम



मेराल : मेराल प्रखंड परिसर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेएसएलपीएस के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जेएस एलपीएस के प्रखंड समन्वयक पिंकी कुमारी, स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर बिपिन चंद्र, उषा कुमारी, रेहाना खातून आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में कई महिला समूह की महिलाएं शामिल थी। मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक पहल को प्रदर्शित किया गया। उद्देश्य था कि जब तक महिलाएं शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं होंगे तब तक सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
इसके लिए उचित शैक्षणिक माहौल मुहैया कराना, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के प्रति जागरूकता अभियान चलाना, बालिका भ्रूण हत्या पर रोक लगाना महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करना तथा शिक्षण संस्थान के साथ-साथ सरकारी एवं निजी संस्थानों में महिलाओं के लिए निश्चित भागीदारी सुनिश्चित कराना आवश्यक है। भ्रूण हत्या पर सीमा कुमारी ने जीवंत नृत्य प्रस्तुत कर जहां लोगों को सोचने पर मजबूर किया वही जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक पिंकी कुमारी, बीएमपी विश्वनाथ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गुड़िया कुमारी, चंदा देवी, रेहाना खातून सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। वहीं मेराल के संगबरिया गांव में भी महिला दिवस मनाया गया।
बामसेफ के झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर रघुराई राम एवं चिकित्सक अनिल शाह कार्यक्रम में उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विलासपुर पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वावधान में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखण्ड प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे समूह के दीदियों द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचेन का सफल संचालन किया गया जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिला समूह को हर समाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दीदी किचेन संचालित करने वाली दीदीयों, सक्रिय महिला, ए के एम, बैंक सखी,जे आरपी, व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुखिया कृष्ण कुमार गुप्ता, पंकज प्रताप देव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, जे आर जी बी शाखा प्रबंधक विलासपुर, जिला प्रबन्धक, एस एम आई बी विनोद कुमार,डीएमएफ आई सूरज जी, जेएस एल पी एस प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक अंजनी कुमार, सामुदायिक समन्वयक राज कुमार राम, योगेन्द्र कुमार सिंह, डीईओ नीरज मिश्रा, एफटीएस अनुज सिंह, आई पी आरपी आलोक कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष सीमा देवी, बबिता देवी, कोषाध्यक्ष इंद्रावती देवी सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
इधर राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबन्ध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संकुल साधन सेवी शोभा पांडेय ने कहा कि हम सभी महिलाओं को अपने अधिकार, कर्तव्य को ध्यान में रखते हुये देश हित मे काम करना है। उन्होंने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए हर क्षेत्र में मुकाम हासिल करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं को मंगलमय शुभकामना देते हुए निरन्तर विकासशील रहने की अपील किया तथा सबको पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आकृति कुमारी, अर्चना कुमारी, काजल खातून, साक्षी कुमारी, खुशनुमा, दीपशिखा, फौजिया सुहैल, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामलला मिश्र, खुशदिल सिंह, आफताब आलम, अनूप कुमार ठाकुर, अनिता कुमारी, मीरा कुमारी, माया कुमारी भगत, शशि कुमारी, सुधा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बजरंगी दास, संयोजिका संगीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। इधर प्रखण्ड के भोजपुर आजीविका महिला संकुल संगठन व नरही आजीविका महिला संकुल संगठन के द्वारा जेएसएलपीएस के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भोजपुर आजीविका मिशन समूह संगठन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मांदर गीत के साथ अतिथियों का स्वागत कर किया गया।
इस कार्यक्रम में संकुल संगठन की दीदियों के द्वारा दहेज प्रथा पर नुक्कड़ नाटक किया गया एवं अंधविश्वास, ओझा गुनी पर भी नुक्कड़ नाटक के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। समूह की दीदी द्वारा संदेश दिया गया कि जिसके हाथ में संसार चलाने की बागडोर है उससे दहेज लोभी लोगों के द्वारा महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं, जबकि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना वर्चस्व प्रतिभा दिखा रही हैं। इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक विनोद कुमार एवं सूरज कुमार के द्वारा समूह संबंधित लाभों की जानकारी दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि अगर किसी दीदी को कुछ परेशानी या समस्या हो तो बेझिझक बताएं हम लोग आपकी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा खड़े हैं।
प्रखंड प्रशासनिक सहायक नागेन्द्र पाल ने नारी शक्ति के बारे में कहा की -बिजली चमकती है तो आकाश बदल देती है,आंधी उठती है तो दिन रात बदल देती है। गरजती है नारी शक्ति तो इतिहास बदल देती है। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीएम विनोद राम, सूरज कुमार, बीपीएम अंजनी कुमार, भारतीय स्टेट बैंक नगर उंटारी के शाखा प्रबंधक, मुखिया कामेश्वर यादव, प्रखण्ड प्रशासनिक सहायक नागेंद्र पाल , अनुज कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, राजकुमार राम,भरत कुमार, संजय राम, मबूद अंसारी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, रवीना खातून सहित बड़ी संख्या में समूह की दीदी उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में दीदी किचन संचालित करने वाली दीदियों, रंगोली प्रतियोगिता बेहतर सेवा प्रदान करने वाली समूह के दीदियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक कुमारी जाया ने किया। गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के सभाकक्ष में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज इस कार्यक्रम में पिंकी केसरी ने कहा कि हम सबको जीवन में सुधार लाने एवं जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में चाहे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक क्षेत्र में हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बढ़ाने के लिए नगर परिषद गढ़वा कृत संकल्प है। जिसमें की 121 महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है। इस मौके पर वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, सत्यवती देवी, सविता देवी, रेनू देवी, अंजु देवी, सिटी मिशन मैनेजर नीरज कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता अमित पांडे, सामुदायिक संगठनकर्ता रूपम तिवारी नगर प्रबंधक, प्रबंधक ओमकार यादव आदि उपस्थित थे।
इधर आजसू पार्टी के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष चंपा देवी एवं संचालन गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने किया। संबोधित करते हुए चंपा देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को अपने हक और अधिकार को जानने की जरूरत है। सरकार ने विभिन्न माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है, फिर भी आज महिलाएं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रही हैं। राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में अक्षम है। दिन प्रतिदिन महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार एवं शोषण की खबरें आती रहती हैं। महिला अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक हो।
गढ़वा रंका विधानसभा प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि आजादी के 74 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 75 वें वर्ष में हम प्रवेश करने वाले हैं, फिर भी इतने वर्षों बाद भी हमारे देश में महिलाओं के प्रति जो हमारा नजरिया होना चाहिए वैसा नहीं है। आज भी हम अपने घर के औरतों को वो सम्मान नहीं दे पाए हैं, जिस सम्मान की वह हकदार हैं। राज्य और देश की महिला को सबल बनाने से पहले अपने घर अपने समाज की महिलाओं को सम्मान देना होगा तब जाकर हम महिला सशक्तिकरण को सफल बना सकते हैं। औरतों के प्रति सम्मान के नजरिए से देखना होगा। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना अलग छाप छोड़ा है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें उचित प्रोत्साहन और मान सम्मान देने की। जिला सचिव डॉक्टर इश्तियाक रजा ने कहा कि महिलाओं के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने के लिए आजसू पार्टी सदैव तत्पर है।
हमारे देश में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। उसके बावजूद महिलाओं पर अत्याचार उनका शोषण कम नहीं हो पाया। राज्य व केंद्र सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष दामोदर राम, नसीम, दुर्गावती देवी, सुमन लता, कमला देवी, रंभा देवी, जयनबू बीबी, संगीता देवी, पुष्प लता कुमारी, मदीना बीबी, आशा देवी, किरण देवी, कसीदा बीबी, रीता देवी, शबनम बीवी, रूबदा बीवी, प्रतिमा देवी, रिंकू देवी, कुसुम देवी, विमला देवी, संगीता देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे। इधर गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सिविल सर्जन डॉ दिनेश सिंह, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, मलेरिया सलाहकार अरविन्द द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि आज महिलाए सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज सहिया भी स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को गांव तक पहुंचने में महित्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भवनाथपुर : अंतरराष्ट्रीय माहिला दिवस के उपलक्ष्य में भवनाथपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित बिना चौरसिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं का भी हर क्षेत्र में उतना ही योगदान है जितना पुरुषो का है। आज समाज में साक्षरता के बढ़ने से हमें अब महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव विलुप्त होते दिख रहा है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रही हैं, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ, पुलिस, व्यवसाय हो या फिर शस्त्र।
महिलाएं आज हर जगह अपने मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। परंतु हम इससे भी इनकार नहीं कर सकते कि आज महिलाओं पर आए दिन उत्पीड़न व उतना ही अत्याचार किया जा रहा है। आशा करते हैं आने वाले भविष्य में महिलाओं पर अत्याचार, दहेज उत्पीड़न, शोषण आदि बंद हो जाएंगे। इस अवसर पर रेखा गुप्ता, अजंता कुमारी, मंजू देवी, अन्नु देवी, अनीता देवी, अंचला देवी, रानी देवी सहित लोग उपस्थित थे। बेलचम्पा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम बेलचमपा में महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के उत्थान के बारे में विधि सम्मत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के महिला उपस्थित थी एवं उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पीएलबी कृष्णानंद, मुरली श्याम तिवारी, राकेश चौधरी, मुखिया पति पंकज कुमार, वार्ड सदस्य तथा सखी मंडल के महिलाएं उपस्थित थीं। केतार : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मात्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने मां शारदे एवं भारती मां के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बहन दिशु, प्रिया, दीपरानी ने स्वागत गान प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा चार की बहन अर्पणा कुमारी एवं अन्य बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने कहा की महिला एवं पुरुष का समान अधिकार है। महिला किसी से कम नहीं है। आज महिलाएं देश की शान बढ़ाने में पीछे नहीं है। केवल उन्हें शिक्षा रूपी आभूषण से सजाने की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर का स्थापना 1 फरवरी 1997 ई० में हुआ। बहुत ही कड़ी संघर्ष के बाद आज विद्यालय विकसित हुआ है। इस विद्यालय से कई लोगों ने नौकरी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षिका मीना देवी ने खासकर बहनों की शिक्षा के लिए कमर कस कर लोगों को सहयोग करने की बात कही। विद्यालय के अध्यक्ष रामविचार साहू ने कहा कि विद्यालय में भारत की पौराणिक संस्कृति देखने को मिलता है।
इस मौके पर थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, समाजसेवी राम भजन गुप्ता, विद्यालय के अध्यक्ष रामविचार साहू, सचिव कामेश्वर सिंह, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षक धनजय विश्वकर्मा, शिव शंकर कुमार, गोपाल पाठक, सूरज कुमार, दीनानाथ चौधरी, सुदीप पाल, मीना देवी, सविता गुप्ता, सविता देवी, अमृता कुमारी, सोनी कुमारी सहित काफी संख्या में महिला उपस्थित थी। खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलाब आजीविका सखी मंडल कुप्पा के अध्यक्ष मनी देवी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सारी सदस्यों को प्रशिक्षण एवं फल फूल तथा स्नान करने का सामग्री वितरण किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से मुखिया बाजू प्रसाद साह के द्वारा बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इसलिए मनाया जाता है कि इसके माध्यम से सभी महिलाएं शिक्षित समाजिक तथा अपने अधिकार को जाने तथा अपना अधिकार का उचित उपयोग कर सकें।
आज महिलाएं इतना जागरूक हैं कि देश के राष्ट्रपति के पद पर रह चुकी हैं। अपना हक और अधिकार को सही समय पर उपयोग किया। बीके पुनीता देवी के द्वारा बताया गया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान काम कर रहे हैं, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या नौकरी का क्षेत्र हो या फिर मताधिकार का हो सभी क्षेत्र में आज समान हक का दावेदार हैं। आज हम सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के माध्यम से अपने हक और अधिकार का सही ज्ञान हुआ। आज महिलाओं को सम्मान को बनाए रखने के लिए महिला दिवस राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विश्व भर में 8 मार्च को मनाया जाता है। मौके पर मणि देवी, अध्यक्ष चंदा देवी, शतवंती देवी, सविता देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, प्रतिमा देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, रीता, मुखिया बैजू साव आदि लोग उपस्थित थे।
भंडरिया : जेएसएलपीएस के कार्यालय परिसर में सोमवार को महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, अंचलाधिकारी मदन मोहली, विधायक प्रतिनिधि विरझू सिंह, मुखिया सुशीला केरकट्टा व जेएसएलपीएस के बीपीओ मनीषा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्वागत गीत गाकर वह गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जेनेवा करचाली, मदगाड़ी, भंडरिया, फकीराडीह व विजका पंचायत के विभिन्न गांव से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य व झांकी प्रस्तुत की गईं।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने कहा कि घर सिर्फ दीवारों और साज सामान से नहीं बनता बल्कि घर औरतों से मुकम्मल होता है। महिलाएं घर परिवार का अहम हिस्सा होती है। लड़की मां बाप के घर में बेटी बनकर पैदा लेती है तो घर की रौनक बनती है। पति के घर जाती है तो उसकी जिंदगी और उसके घर को रोशन करती है। जिस घर में औरत का वास नहीं वह घर बेहद सुना और खालीपन से भरा होता है। महिलाओं के सम्मान में ही हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। बीपीओ मनीषा कुमारी ने कहा कि पूरे विश्व में हर वर्ष 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सफलता, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
लोगों को महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करने के लिए भी महिला दिवस का बड़ा महत्व माना जाता है। मौके पर जेएसएलपीएस के आई पी आर पी सुनीता देवी, सीसी ललिता देवी, एडमिन अनिल कुमार, वाईपी विपुल बा, बीसी सखी शारदा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे। रमना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को बालिका उच्च विद्यालय में महिला सम्मान व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर एवं चरण स्पर्श कर किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सभी युगों में नारी शक्ति आगे रही है। नारी पृथ्वी की शक्ति व सृष्टि की जननी है।
जहां नारियों की सम्मान हो वहाँ देवता वास् करते हैं। नारी का अनादर अशांति व कंगाल बना देता है। वक्ताओं ने कहा कि आज ऐतिहासिक तिथि को , अंधविश्वास से दूर रहने, बेटी को पढ़ाने, दहेज न लेने, नारी सम्मान करने आदि संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर कई छात्रओं ने अपने विचार दिये। छात्राओं के द्वारा महिला शिक्षिका सुभद्रा कुमारी एवं आदेशपाल चम्पा देवी को माल्यार्पण कर चरण स्पर्श किया गया। इस मौके पर संस्थापक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी साहू, सहायक प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय, शिक्षक चतुरगुन महतो, अखिलेश्वर शुक्ल, मोतीचंद राम, रामजी राम, चांदनी कुमारी, काजल कुमारी आदि ने अपने विचार रखे।
सगमा : प्रखंड मुख्यालय पुराना पंचायत भवन के परिसर में दिन सोमवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का शुभारंभ बीडीओ दीपक मिंज, जिप सदस्य नंदगोपाल यादव एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व महिला संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को माला व बुके देकर तथा स्वागत गीत किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुदृढ़ीकरण एवं आत्मनिर्भर को लेकर पर चर्चा की गई। वही बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित विभिन्न घटनाओं का नाटक के माध्यम लोगों को जागरूकत किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दीपक मिंज ने महिलाओं के अधिकार, समाज में उनकी स्थिति आदि बातों की जानकारी दी गई।
उन्होंने महिलाओं के प्रति सोच बदलने एवं सम्मान देने की बात कही। कहा कि कहा कि मां, बहन और पत्नी के रूप में महिला हमेशा पुरुषों की मदद करती है। किसी भी पुरूष की कामयाबी में महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है और यही वजह है कि महिलाएं सर्वोच्च सम्मान की हकदार है। बीडीओ ने उपस्थित सभी महिला से कहा कि वे इस दिवस को एक पर्व के रूप में मनाने के साथ-साथ महिला कल्याण व सशक्तिकरण से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के प्रति अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। साथ हीं उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कई सख्त कानून बनाए हैं। इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह का अत्याचार चुपचाप सहने के बजाय मजबूती से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
जिला परिषद सदस्य नन्दगोपाल यादव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और इसका ही परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में आज महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आज कोई भी काम ऐसा नहीं रह गया है, जिसे महिलाएं नहीं कर सकती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की उपस्थिति न हो। कहा कि महिलाएं सर्वश्रेष्ठ है चाहे वह घर परिवार की जिम्मेवारी निभाना हो या घर से बाहर अपने कार्यस्थल पर कार्य करना हीं क्यों न हो। वर्तमान में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है, चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो, मतदान का अधिकार या अन्य कुछ और। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिर्फ चूल्हे-चौके तक सिमटी न रहें बल्कि उससे आगे आकर ज्ञानार्जन करें व अन्य छोटी-छोटी चीजों को भी सीखें।
एक सबल समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। वहीं सगमा मुखिया नारायण दास यादव ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुष से कहीं भी कम नहीं है हर जगह पर महिलाएं का सम्मान होता है। और महिलाएं हर समस्याओं को लेकर जागरूक हो रही है तथा अंजाम लोगों को भी गांव गांव में भ्रमण कर जागरूक कर रही है। बीपीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सखी मंडल के जरिए गांव की महिलाओं को एक मंच मिला है। महिलाएं समाज में स्वयं अपनी पहचान बना रही है। महिला सशक्तिकरण से ही परिवार व समाज का विकास संभव है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है वह महिलाएं स्वरोजगार कर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला संगठन के सदस्यों ने 1 वर्ष में किए गए कार्यों को विस्तृत रूप से रखा तथा उस पर चर्चा की।
उक्त कार्यक्रम को कटहर कला पंचायत के मुखिया कलावती देवी, सोनडीहा मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा, राजेंद्र राम, अजय साह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर डीएम विनोद कुमार, सीसी सुमंत कुमार, संजीव कुमार राही, बीएपी हरिशंकर महतो, एलसीआरपी सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला समूह की महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play