मेराल : मेराल प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष दुखन चौधरी मेराल दक्षिणी के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह झामुमो नेता ने रविवार को रांची स्थित पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मिलकर क्षेत्र के लख़ेया व हासनदाग सिवाना स्थित यूरिया नदी में पुल निर्माण, 10 वर्षो से जर्जर पड़ी सड़कें, पेशका गांव को प्रखंड घोषित करने, बलाही डेम को जीर्णोद्धार करने की मांग किया है।
मुखिया श्री चौधरी ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की यूरिया नदी पुल निर्माण से गेरुआ, हासनदाग, करकोमा पंचायत वासियों की उम्मीद टिकी हुई है। उक्त पुल का निर्माण होना अति आवश्यक है। साथ ही हासनदाग गांव के जीपीएस ग्राउंड स्थित उच्च विद्यालय का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित पड़ी है उच्च विद्यालय निर्माण होने से तिसरटेटूका, करकोमा, खुटेलिया, हसनदाग, कजराठ सहित कई गांव के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
इस वर्ष मार्च महीने में नदी तालाब सूखने लगे हैं, जिससे जल संकट गहराने के आसार है। इसको देखते हुए पंचायतों में 15 वें वित्त मद से चंपाकल लगाने की बात कही।
वहीं झामुमो नेता करीब अंसारी ने भी तिसरटेटूका पंचायत के बलाही डैम का जीर्णोद्धार एवं पूर्व में किए गए मंत्री जी के वादों को याद दिलाते हुए पेशका गांव को प्रखंड घोषित करने की पुनः गुजारिश किया। मुखिया एवं झामुमो नेता संयुक्त रुप से मेराल क्षेत्र के मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक 10 वर्षो से जर्जर पड़ी सड़कों के चौड़ीकरण करते हुए काली करण इसी वर्ष कार्य प्रारंभ करने की आग्रह किया।
इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री ठाकुर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पुल निर्माण होगा और आवश्यक योजनाओं सहित हर क्षेत्र के लंबित योजनाओं में आ रही समस्याओं का त्वरित कार्रवाई होगी।