बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में सोमवार को अनुमण्डल कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय तिर्की की अध्यक्षता में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी व सम्बन्धित कम्प्यूटर ऑपरेटर को गुरुदा एप व इपिक डाउनलोड से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय तिर्की ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुदा एप्प के माध्यम से सभी सुयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अयोग्य व्यक्तियों का नाम हटाने,सुधारने व मतदान केंद्र से सम्बंधित जानकारी अद्यतन बीएलओ द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने इस सम्बंध में विस्तार से जानकारी दिया। वैसे मतदाता जिनके द्वारा विगत पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपना मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया था, उनका ऑनलाइन इपिक डाउनलोड किया जाना है, जिसके लिए 13 मार्च को विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।
मतदाता एन वीएस पी इन पर जाकर या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, प्रखण्ड व अनुमण्डल कार्यालय में जाकर अपना इपिक डाउनलोड करा सकते हैं।सभी मतदाताओं का इपिक 13 मार्च तक डाउनलोड कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक जगदीश राम, सुरेश राम, अम्बुज जायसवाल, प्रवीण कुमार चंचल, बीएलओ बिनोद ठाकुर, अनूप विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, सुशील पांडेय, बिनोद महतो, संध्या कुमारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, अर्जुन राम, विक्रम कुमार, एजाज आलम, विकास कुमार, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।