पलामू : पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम खुरा निवासी 40 वर्षीय बीरेंद्र बैठा का शव करमडीह दोहर से बरामद हुआ है। उक्त स्थान पांडु थाना से महज 2 से 300 मीटर दूर है। मृतक पिछले दिन करीब 10 बजे घर से कुछ आवश्यक काम कराने की बात कहकर निकला था। आज सुबह उसका शव गेंहू के खेत से बरामद हुआ है।
गेहूँ के खेत मे शव होने की सूचना पाकर पांडु थाना की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कालेज एन्ड हॉस्पिटल भेज दिया है।