केतार : केतार हाई स्कूल के प्रांगण में मेडिसिन कंपनी कीवा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर शिवम राम के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि कीवा इंडस्ट्रीज के झारखंड के चेयरमैन अजय मिश्रा थे। उन्होंने विशेषकर मल्टी लेबल आयुर्वेदिक कंपनी पर विस्तृत जानकारी दी। और उन्होंने आज के समय में बीमारी को दूर करने के लिए एलोपैथ के बजाय आयुर्वेदिक दवा यूज़ करने की सलाह दी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए आज के युवा शिक्षित बेरोजगार पीढ़ियों को नसीहत करते हुए बोला कि वर्षों से सरकारी नौकरी के आस में अपना कैरियर खराब करने से अच्छा है कि आप किसी भी मल्टीलेवल कंपनी से रोजगार प्राप्त कर सशक्त बने।
कार्यशाला में डायरेक्टर शिवम राम, अंजनी तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर उज्जवल गुप्ता, मनोरंजन गुप्ता, दिलेश प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, ईश्वरी वैद्य, जसमुद्दीन अंसारी, मनीष गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे।