कांडी : गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिनांक 07/03/2021/दिन रविवार को कांडी पुलिस ने ग्राम पतरिया से 2 वर्ष पुराने केस के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी सत्येंद्र पासवान पिता स्वर्गीय रामाधार पासवान को कांडी थाना कांड संख्या 124/19 दिनांक24 अक्टूबर 2019 के मामले में आई पीसी की धारा पु420, 466, 467, 468, 471, 474,
120, B/34 में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।