बंशीधर नगर : प्रखण्ड के पिपरडीह पंचायत अंतर्गत सरहस्ताल ग्राम निवासी जोखू प्रजापति का झोपडी शनिवार की रात आग लगने से जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग एक लाख का नुकसान बताया जाता है।
परिजनों ने बताया कि आग कैसे लगी हमलोगों को पता नही है। रात्रि 9 बजे हम लोगों को पता चला कि झोपड़ी में आग लग गया है, आग लगने के बाद आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया। झोपड़ी में बांधे हुए गाय बैल भी आग से झुलस गए हैं। काफी प्रयास करने के बाद गाय बैल को वहां से हटाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पिपरडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भगवान राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया, साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।