whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126117
Loading...


किसानों की जमीन खेत व खलिहान अपने मित्रों के हाथों सौंपने की तैयारी है : शैलेंद्र कुमार

location_on बंशीधर नगर access_time 07-Mar-21, 05:10 PM visibility 698
Share



किसानों की जमीन खेत व खलिहान अपने मित्रों के हाथों सौंपने की तैयारी है : शैलेंद्र कुमार


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकपा नेता शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले ही देश की सम्पति कारपोरेटों के हाथ बेच चुकी है अब सिर्फ किसानों की जमीन खेत व खलिहान बचे थे, इसे ही अपने मित्रों के हाथों सौपने की तैयारी है,ये तीन नये कृषि कानून। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भूख के खिलाफ है।यह किसानों के खेत व खलिहान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि ये तीन नये कृषि कानून बड़े कारपोरेट को माला माल कर सकता है। उन्होंने कहा कि निर्णय आप सबो को करना है इस लड़ाई में आप साथ है या नही।
यदि आप इस लड़ाई में साथ है तो किसानों के इस आंदोलन में आगे बढ़कर शामिल होइये। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की दलाली कर रही है।उन्होंने कहा कि भाकपा किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है। भाकपा के पलामू जिला सचिव रुचिर तिवारी ने कहा कि किसानों को अपने ही खेतो में गुलाम बनाने की साजिश है।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का आज 101 वां दिन है।किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।सरकार हठधर्मी बनी हुई है। यह सरकार एम एस पी की गारंटी देने को तैयार नही है। इप्टा के उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि किसान एम एस पी की गारंटी चाहते है,लेकिन ये सरकार मौखिक रूप से कहती है कि एम एस पी था, है और रहेगा। लेकिन प्रधानमंत्री के इन बातों पर देश के किसान को भरोसा नही है, क्योकि उन्होंने दो करोड़ नौजवानों को प्रति वर्ष रोजगार देने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, सबके खाते में 15-15 लाख देने का वायदा किया था, लेकिन आज तक उनके वायदे पूरा नही हुए।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में इतना झूठा प्रधानमंत्री हुआ ही नही था। उन्होंने लोगो से संगठित होकर इस कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने की अपील किया। भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सूर्यपत सिंह ने लोगो से तीन नए कृषि कानून के खिलाफ एक जुट होकर आंदोलन को तेज करने की अपील किया। इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी कन्हैया चौबे ने कहा कि पूर्णरूप से तीनों कृषि काले कानून के खिलाफ किसानों के इस आंदोलन के साथ है। उन्होंने केंद्र सरकार से एम एस पी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग किया। महापंचायत को बसपा के विश्वनाथ चंद्रवंशी, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता, अवध किशोर चौबे, गणेश सिंह, राज कुमार राम सहित अन्य ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीदयाल मेहता ने किया। महापंचायत में खलील खां, रामनाथ उरांव, नौरंगी पाल, नसीर अंसारी, यूनुस खां, मुन्ना राम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play