गढ़वा : 07 मार्च 2021 दिन रविवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में मेराल प्रखण्ड के ग्राम पिण्डरा में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में 125 ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच वरिष्ठ सदस्य अवधेश प्रसाद कुशवाहा के देख रेख में मच्छरदानी का वितरण किया गया।
फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इसके प्रकोप से बचने का एक मात्र उपाय सोते वक़्त मच्छरदानी लगाना है। मच्छर का जन्म गंदे पानी में होता है। इसलिए अपने घर के अगल बगल में पानी का जमाव नहीं होने दें। अपने घर के पास सोखता का निर्माण अवश्य करें। अध्यक्ष मनोज केशरी, विजय केशरी,मदन प्रसाद केशरी, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी ने भी ग्रामीणों को संबोधित कर जागरुक किया।
सभा का संचालन प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ ने किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे वाह्य उपाध्यक्ष मनोज केशरी, वित्त निदेशक संतोष मेहता, दीपक केशरी, चंदन चंद्रवंशी, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा आदि उपस्थित थे।