मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव के बालूगंज टोला में डायन बिसाही को लेकर बढा़ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें प्रथम पक्ष के सुरेंद्र यादव व उसकी मां शांति कुंवर घायल हो गए। सुरेंद्र यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर द्वितीय पक्ष के कर्मदेव यादव, मनदीप यादव, रमेश यादव व शोभा देवी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन में उसने उल्लेख किया है कि उक्त सभी आरोपी इसकी मां शांति कुंवर को डायन बिसाही का आरोप लगाकर लाठी-डंडे से मार रहे थे। जब मैं अपनी मां को बचाने गया तो उक्त सभी ने मुझे भी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि डायन बिसाही को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।
सूचना के अनुसार दोनो पक्ष के लोग घायल हैं। जांचोपरांत दोनो पक्ष के ऊपर कानूनी करवाई की जाएगी।