गढ़वा : जिला खो-खो चयन ट्रायल का उद्घाटन कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर गढ़वा जिला खो-खो टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी दिनांक 11 मार्च को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि झारखंड राज्य खो-खो प्रतियोगिता 12 मार्च से 14 मार्च तक खेल गांव रांची में आयोजित है जिसमें गढ़वा जिला खो-खो टीम भाग। लेगी ट्रायल मैच का शुभारंभ गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, खो-खो संघ अध्यक्ष अनीता तूफानी, सचिव विक्रम ठाकुर, गढ़वा जिला खेल संघ संरक्षक जनाहुदिन खान, हॉकी एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष अरविंद तूफानी, सचिव धीरज चौबे संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मौके पर रीना वाड़ा, उपेंद्र कुमार, आबिद अंसारी, डॉक्टर इलियास, सरिता कुमारी, संजय प्रताप, अभय सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।