रमना : पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में रमना पुलिस द्वारा लगातार एनएच 75 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। लगातार वाहन जांच किए जाने के कारण वाहन चालकों में भय बना हुआ है। वाहन चालक पकड़े जाने के भय के कारण रास्ता बदलकर गंतव्य की ओर जाते देखे जा रहे हैं। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया कि एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव से प्राप्त निर्देश के आलोक में ब्लॉक मोड़ के समीप एन एच 75 पर वाहन जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दो पहिया चार पहिया और ऑटो वाहनों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई भी किया जा रहा है। हेलमेट, जूता और मास्क का उपयोग के अलावे वाहनों के सभी कागजात साथ रखना अनिवार्य है।
जबकि चार पहिया वाहन और ऑटो में निर्धारित सवारियों अधिक बैठाए जाने पर वाहन जब्ती की भी प्रक्रिया की जा रही है।