श्री बंशीधर नगर : महा शिवरात्रि पर्व को लेकर नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों में होने वाले भीड़ भाड़ वाले स्थल पर पुलिस बल की निगरानी होने की बात कही।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि पर्व के अवसर पर राजा पहाड़ी, बंशीधर मंदिर सहित भीड़भाड़ वाले अन्य मंदिरों पर पुलिस बल की गस्ती व निगरानी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की घटना हो तो इसकी जानकारी तत्काल बंशीधर नगर थाना को दें।
बैठक में प्रशिक्षु सुभाष प्रसाद, विक्रम कुमार सिंह, सुनील कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक केश्वर सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, विभूति भूषण चौबे, मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, रवि रंजन कुमार, कृष्णा गुप्ता, भगवान राम, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, शकील अहमद, रंजन कुमार छोटु, पूर्व सदर तस्लीम खान, अमरनाथ पांडेय, राजकुमार राम, राजा पहाड़ी शिव मंदिर के पुजारी सहित काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग व बंशीधर नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।