खरौंधी : भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा के संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रखंड स्तरीय भाजपा युवा मोर्चा का गठन किया गया।
जिसका अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी, महामंत्री मुकेश कुमार मेहता, पप्पू विश्वकर्मा, मंत्री संतोष कुमार यादव, देवासी सिंह, छोटे लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर प्रताप गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार सिंह, राजन पासवान को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर रामकृपाल दुबे, उपेंद्र दास, संध्याकर विश्वकर्मा, विनोद चौधरी, अवध मेहता, जितेंद्र यादव, ललित कुमार सिंह, कलामुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार मेहता, राजन पासवान, बैजू शाह आदि लोग उपस्थित थे।