whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27172970
Loading...


शिव मंदिर परिसर में स्थित जलमीनार 3 माह से खराब, श्रद्धालु परेशान

location_on सगमा access_time 06-Mar-21, 06:52 PM visibility 663
Share



शिव मंदिर परिसर में स्थित जलमीनार 3 माह से खराब, श्रद्धालु परेशान


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड अंतगर्त सोनडीहा गांव में शिव मंदिर के पास लगे 14 वें वित्त आयोग की राशि से सोलर जलमीनार तीन माह से खराब पड़ी हुई है। खराब जलमीनार गर्मी के आगमन के पूर्व ही सफेद हाथी की दांत साबित हो रही है। सोनडीहा गांव में शिव मंदिर के पास लगे जलमीनार करीबन तीन माह से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंदिर के पुजारी को भी पूजा करने में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के ग्रामीण अवध किशोर यादव, दीनानाथ यादव, सोहर यादव, उपेंद्र यादव, जयप्रकाश चंद्रवंशी, भगत जी, समेत कई लोगों ने बताया कि सोनडीहा गांव में लगे शिव मंदिर के पास जलमीनार से लगभग 50 घर के लोगों द्वारा जलमीनार से सभी घरों में पानी ले जाया जाता था, जो तीन माह से जलमीनार खराब होने से गर्मी के शुरुआत में ही लोगों को पानी का समस्या उठना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अभी से ही पानी का समस्या है तो अभी तो पूरी गर्मी का मौसम बचा हुआ है। अगर जलमीनार मरम्मत नहीं करवाया गया तो ग्रामीणों के बीच पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब को लेकर पंचायत के मुखिया को कई बार मरम्मत कराने के लिए बोला गया, लेकिन जलमीनार मरम्मत करवाने के लिए उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दिलचस्पी नहीं दिखाया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा यह कहा गया कि मुखिया जी जलमीनार मरम्मत कराने के बजाय अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ताकि वोट बैंक मजबूत हो। इस संबंध में पंचायत के मुखिया सरिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 14 वें वित्त से लगे हुए जलमीनार इससे पहले भी खराब हुआ था जो कि जलमीनार को मरम्मत करवाया दिया गया था।
उसके बावजूद कुछ ही दिन में कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा हूर हार कर स्टार्टर को खराब कर दिया गया है। फिर भी मरम्मत को लेकर वेंडर को स्टार्टर चेंज करने के लिए बोला गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play