धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 उच्च विद्यालय परिसर स्थित लाखो रूपये की लागत से बने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजातीय छात्रों को रहकर पढ़ाई करने के लिए बने जर्जर भवन का निरीक्षण शनिवार को बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान 10+2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश पाठक ने निरीक्षण कर रहे जर्जर भवन के स्थिति से बीडीओ को अवगत कराया।
बीडीओ ने भवन के जर्जर छत की ढलाई, रंग-रोगन करने और टुटे फुटे भवन का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए प्रखंड सहायक ताहिर हुसैन को निर्देश दिया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि कल्याण विभाग को प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त को भेजेंगे। छात्रावास को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
और प्रखंड के सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातीय छात्राओं को रहकर पढ़ाई के लिए रखा जाएगा। वही छात्रावास मे सभी बुनियादी आवश्यकतानुसार सुविधा प्रदान कराया जाएगा। छात्रावास परिसर को साफ-सफाई कर दुरूस्त कराया जाएगा। वहीं प्रधानाचार्य ने बीडीओ से और भी विभिन्न प्रकार की समस्याओ से अवगत कराया।