गढ़वा : चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया गांव निवासी शाह मोहम्मद अंसारी 52 वर्ष व उसका पुत्र गुलाब अंसारी 20 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल साह मोहम्मद अंसारी ने बताया कि वे लोग मोटरसाइकिल से रणपुरा गांव जा रहे थे। इसी बीच रणपुरा गांव से पहले सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन धक्का मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल दुर्घटना में सरिता देवी भी घायल हो गई है।