रमना : भाजपा नेता व सिलीदाग गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के 85 वर्षीय पिता राम कुमार सिंह का निधन शुक्रवार की शाम में अपने आवास पर हो गई। वे सेवानिवृत शिक्षक थे। निधन के बाद गड़ई टोला स्थित मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार किया गया। शनिवार को कई लोगों ने प्रमोद सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, संजय सिंह, यदुनंदन गुप्ता, चंद्रीका गुप्ता, राजेश सिंह, सोनु सिंह, विक्की उर्फ़ गौरव सिंह, शंकर चंद्रवंशी, रामकवल पासवान, ताहीर अंसारी, सुमन गुप्ता आदि के नाम शामिल है।