खरौंधी : जेएमएम प्रखंड सचिव मिथिलेश कुमार राम ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौरिया में कक्षा 1 से 7:00 तक के बच्चों एवं बच्चियों को पोशाक वितरण के नाम पर बुलाकर क्लास लगाया जा रहा है। जबकि सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी में पोशाक का वितरण घर घर जाकर करना था।
अध्यक्ष विजय चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे पोशाक वितरण के संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि पोशाक किस तरह वितरण करना है। प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुझे लिखित प्रभार नहीं दिया गया है, जिस कारण मैं ईसके बारे कुछ नहीं बता सकता हूं कि पोशाक विद्यालय में वितरण करना है या घर घर जाकर करना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक सुभाष ठाकुर बिना लिखित, प्रभार किसी को दे देते हैं और कहीं पर चले जाते हैं जिस कारण विद्यालय सुचारू रूप से नहीं चल पता है।
मौके पर जेएमएम सचिव मिथिलेश कुमार राम, धनवंत प्रसाद गुप्ता, विगन बैठा, अंतू चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।