गढ़वा : सुकन्या समाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के जिला ऑफिस का उद्घाटन शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द तुफानी, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कंचन साहू, ट्रस्ट के संस्थापक अमल दास ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द तुफानी ने कहा कि गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके में इस तरह की संस्था कार्य कर तो आने वाले दिनों में यहां की महिलाए आत्मनिर्भर जरूर होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कई संस्था क्षेत्र में काम करती है। कुछ गरीबों के लिए मसीहा बनकर उभरते है तो कुछ गरीबों के सपने को कुचल कर भाग जाते है। उन्होंने ट्रस्ट के संस्थापक को गढ़वा की महिलाओं के हीत में बेहतर कार्य करने की अपील किया।
कंचन साहू ने कहा कि गढ़वा के विकास के लिए इस तरह की संस्थाओं की जरूरत है। इस तरह की संस्था यहां के गरीबों की हीत में काम करे तो गरीब परिवार की महिलाए भी आत्मनिर्भर जरूर बन जाएगी।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री दास ने कहा कि ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय को मदद करना सहित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, मशरूम, नेपकिन, सिलाई आदि का प्रशिक्षण करा कर उन्हे आत्म निर्भर बना कर स्वरोजगार से जोड़ना है।
मौके निखत परवीन, जोनल हेड फुरकान अली, जिला प्रभारी अमित कुमार,शांति कुजूर, प्रेम लाता कुमारी, मनोज कुमार, संजीव कुमार, सतीश कुमार, महिपाल दास, अजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।