रमना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रमना नगर इकाई द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिले अंतर्गत सोयाहातु गांव के वन क्षेत्र में लैंड माइंस विस्फोट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के तीन जवानों के शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नही जाएगी। नक्सलियों ने जो कायराना कृत्य किया है, उन्हें इसका जवाब दिया जाना चाहिए। शहीद जवान जिन्होंने राज्य की सेवा और सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान किया, राज्य उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
नगर सह मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि कायराना हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हैं। राज्य में लगातार नक्सली घटना में बढ़ोतरी हो रही है। आज जनमानस में भय व्याप्त है, सरकार को कड़ी कारवाई करने की आवश्यकता है।
श्रद्धांजलि सभा में गोविंदा कुमार, मोहन कुमार, रंजन कुमार, सचिन कुमार, जयेश कुमार,विकाश कुमार ठाकुर, आदर्स कुमार, गुडू कुमार, मोतीलाल, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।