रमना : प्रखंड के भागोडीह स्थित चौपाल में नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा शुक्रवार को जल संरक्षण के प्रति लोगों को नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक में शामिल कलाकारों ने नृत्य संगीत के माध्यम से लोगों को बताया कि जल है तो कल है। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, कमलेश मेहता और अर्जुन चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
स्वयंसेवक चंदन पाल ने कहा कि बरसात के दिनों में छोटे छोटे गड्ढों को जल संरक्षण के उपयोग में लाया जा सकता है।
मौके पर रवि मेहता, बिंदु बियार, सोनी पाल,कृष्णा बियार, सुकन साह, सुनील कुमार, जमात अलि, इमाम हुसैन, इमरान अंसारी, खुर्शीद अंसारी, रफीक मिया, डॉक्टर हुसैन, शांति देवी, गीता देवी मौजूद थे।