बंशीधर नगर : प्रखंड के पुरैनी ग्राम स्थित पंचायत भवन में चल रहे मिशन शक्ति अनु समर्थन दीदी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। जेएसएलपीएस के तत्वाधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रत्येक पंचायत के जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित समूह की दो दो दीदी को चयनित कर कुल 24 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक हरिशंकर महतो, आलोक कुमार ने बताया कि अनुसमर्थन दीदी का प्रमुख कार्य महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने एवं अपनी पंचायत से योजना लेकर आम सभा में पारित करवाना और ग्राम संगठन एवं पंचायत के बीच अच्छा संबंध तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी अपने-अपने पंचायत में सामाजिक विकास एवं ग्राम विकास का कार्य करेंगे।
प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के सफल संचालन में प्रखंड प्रशासनिक सहायक नागेंद्र पाल के सहयोग की सराहना किया। प्रशिक्षण के अंत में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार ने कहा कि गांव एवं पंचायत के विकास में दीदी अपनी कार्यों का शत प्रतिशत निर्वहन एवं जिम्मेवारी निभाएगी।
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षक हरिशंकर महतो, आलोक कुमार, अतुल कुमार, भरत कुमार, कुमारी जाया, मबूद अंसारी सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।