गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे ने जिले के विभिन्न थानों में पोस्टेड पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए एक थाना से दूसरी थाना में 24 घंटा के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया है, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार को भंडरिया थाना से हेसातु पिकेट, नवीन शर्मा को भंडरिया थाना से कुल्हि पिकेट, संजय बेदिया को भंडरिया थाना से संघाली पिकेट, दीपक राणा को भंडरिया थाना से बरकोल पिकेट, पिंकू कुमार को भंडरिया थाना से पररो पिकेट, विवेक कुमार को नगर उंटारी थाना से भंडरिया थाना, कुणाल किशोर को भंडरिया थाना से नगर उंटारी थाना, नवीन शर्मा को गढ़वा थाना से भंडरिया थाना, संजय बेदिया को भवनाथपुर थाना से भंडरिया थाना, कुंदन कुमार यादव को भंडरिया थाना से भवनाथपुर थाना, दीपक राणा को गढ़वा थाना से भंडरिया थाना, विकास कुमार को भंडरिया थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा, पिंकू कुमार को गढ़वा थाना से भंडरिया थाना, अशर्फी राम को पुलिस केंद्र गढ़वा से गढ़वा थाना, बादल मुंडा को भंडरिया थाना से पुलिस केंद्र गढ़वा, जबकि ज्वाला सिंह को विशुनपुरा थाना से सीसीआर गढ़वा स्थानांतरित किया गया है।