भवनाथपुर : भवनाथपुर - गढ़वा - श्री बंशीधर नगर मुख्य पथ के शिवपुजन फ्यूल्स के नजदीक शनिवार को एक कार से धक्का लगने से बाइक सवार टाउनशिप निवासी भाजपा नेता प्रमोद सिंह उम्र 54 वर्ष तथा धंगरडीहा निवासी प्रमोद गुप्ता की 42 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में स्थानीय लोगों की मदद से भवनाथपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया, जबकि भाजपा नेता का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। घायलावस्था में जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने बताया कि वे बाइक से महिला के साथ गांव में जा रहे थे, तभी भवनाथपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार जिसका नंबर डीएल 5 सीएफ 2021 था, ने पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।
इस दरम्यान महिला कार के अंदर चली गई थी परन्तु महिला बाल बाल बच गई है ।