गढ़वा : गढ़वा जिला खो-खो प्रतियोगिता 7 मार्च को कन्या मध्य विद्यालय गढ़वा के मैदान में 11:00 बजे से आहूत की गई है जिसमें गढ़वा जिला के सीनियर बालक एवं बालिका टीम भाग ले सकेंगे।
ज्ञातव्य हो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 मार्च से 14 मार्च तक खेल गांव खो-खो मैदान में आयोजित है जिसमें गढ़वा जिला के बालक एवं बालिका टीम भाग लेंगे। इच्छुक टीमें में 6 मार्च तक गढ़वा जिला खो-खो संघ में रिपोर्ट दर्ज करें। विशेष जानकारी हेतु गढ़वा जिला खो-खो संघ सचिव विक्रम कुमार ठाकुर, मो. नंबर 8936854074 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उक्त जानकारी गढ़वा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष अनीता तूफानी ने दी।