गढ़वा : गढ़वा के जिला कृषि विभाग परिसर में लगाए गए दो दिवसीय कृषक संगोष्ठी सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का आज समापन हो गया। कृषि संगोष्ठी में किसानों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराया गया था जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम में कृषि से संबंधित 23 विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे और सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया, और जिसमें प्रमुख रुप से 17 नंबर स्टाल पर लगाये गए। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के बिरला शक्तिमान कंपनी को कार्यक्रम में किसानों को सही तरीके से जागरूक करने और सुसज्जित ढंग से स्टॉल लगाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव ने कंपनी के क्षेत्रीय कृषि सलाहकार महेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया।
सम्मानित होने के बाद गौरवान्वित होते हुए महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा सम्मानित होना गर्व की बात है। हमारा कंपनी खाद, बीज, पौधों में डालने वाला दवा का निर्माण करती है और गरीब किसानों के बीच उचित मूल्य पर उपलब्ध कराती है। गढ़वा जिले में यह कंपनी करीब 32 वर्षों से किसानों के बीच सेवा दे रही है और कृषि के क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अधिक जानकारी लेनी है तो टोल फ्री नंबर 180018052 24 पर संपर्क कर सकते हैं।