बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में आगामी 7 मार्च को प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में दोपहर एक बजे से किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने बताया कि किसान महापंचायत की सफलता को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंचल कमिटी व शाखा कमिटी के सदस्य घर घर जाकर किसानों को इस महापंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे है।