धुरकी : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता ताहिर अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर ओबेदुल्लाह हक अंसारी ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण का कार्य कराने का मांग किया है।
इस दौरान मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्वयं मुख्यमंत्री से कहा की भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित झारखंड से सीधे छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला धुरकी प्रखंड के बालचौरा मे पुल निर्माण कार्य एनओसी के अभाव बंद हो गया है। जिसे वन विभाग से शीघ्र एनओसी पीडब्लूडी विभाग को दिया जाए और उक्त पुल निर्माण जल्द से जल्द हो।
वहीं नेता ताहिर अंसारी, जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक ने मुख्यमंत्री को ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा है बालचौरा पुल निर्माण से धुरकी सगमा डंडई प्रखंड वासियों को उम्मीद टीकी हुई है। उक्त पुल का निर्माण होना अतिआवश्यक है। वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अमवार स्थित कनहर नदी मे बन रहे कनहर सिंचाई परियोजना से धुरकी प्रखंड के भुमफोर, फेफसा, शुरू व परासपानी गांव के रैयतों का भुमि भी डुब क्षेत्र मे सम्माहित हो रहा है। जिसका मुआवजा अभी तक उक्त गांव के रैयतों को नही मिला है, उन्हें शीघ्र मुआवजा देने के लिए भी मुख्यमंत्री से मांग किया है।
जानकारी देते हुए हुए युवा नेता ताहिर अंसारी, जिलाध्यक्ष व झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र के केंद्रीय सदस्य शादाब खान ने बताया की मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व में मिलकर मुख्यमंत्री ने स्वयं आश्वास्त करते हुए कहा की पुल निर्माण होगा और डुब क्षेत्र के रैयतों का भी मुआवजा देने मे आ रही समस्या पर त्वरित कार्रवाई होगा।