भवनाथपुर : आरएमडी सेल माइंस अस्पताल में गुरुवार को 18 वें मोतियाबिंद नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन का शुभारंभ सेल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल के सीएस आर मद से 18 कैंप है और यह 16 वां वर्ष है, जिसमें अब तक इसके पूर्व इस कैम्प के माध्यम से ऑपरेशन से 12000 वृद्ध मरीजो को सफल ऑपरेशन कर आंख की रोशनी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस देश में आए कोरोना महामारी के कारण मोतियाबिंद कैंप का आयोजन कुछ देर से प्रारंभ की गई। परंतु इस ऑपरेशन शिविर में आप सब को भी कोरोना नियम का अनुपालन शत प्रतिशत करते हुए अपने जीवन की रक्षा करनी है।
उन्होंने बताया कि आंख की रोशनी देना पुनीत कार्य है। इसकी महत्ता जिन वृद्धों को आंख की रोशनी बुढ़ापे में चली जाती है जब उन्हें ऑपरेशन से रोशनी दुबारा लौटती है, वही समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मोतियाबिंद शिविर में सेल के सहकारिता विभाग के द्वारा सभी मरीजों को खिचड़ी वितरण महिला समिति के द्वारा चाय बिस्किट मरीजों के बीच वितरण किया जाता रहा है और इस कैम्प में सीआईएसएफ के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बिना यह काम अधूरा है। इस मौके पर सेल के अधिकारी वी दीगल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के ऐसी आर के सिंह, राजीव रंजन, राजेश कुमार, भगवान पानी ग्रही, अरुण शुक्ला, वैस खान, अभय प्रसाद, सुमन श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जफर, उड़ीसा साई मित्रा आई इंस्टीट्यूट के डॉ प्रसन्ता पांडा, मेघा जोतिज पतरा, साजेब महापात्रा, प्रमोद कुमार सहित महिला समिति के रेणु बाला पाणिग्रही, अनिता महावर, अमृता बाबा, कंचन प्रसाद, माइंस अस्पताल के ड्रॉ एस जे कुलु, अनिला मिंज, एस एन मिश्र, गोपी नाथ प्रधान, सरोज कुमारी, इंदु कुमारी, आनन्द प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।