भवनाथपुर : भवनाथपुर के पंडरिया पँचायत मे बेलपहाड़ी गांव के रामसागर बांध पर बीते तीन दशक पूर्व निर्मित पुलिया का एक हिस्सा ट्रैक्टर पार होने के क्रम में धंस जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। गांव मे वाहन जाने की सुविधा बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामचंद्र पांडेय, उदित पाल, मुस्ताक अंसारी, शमशाद अंसारी, राम अवतार राम, महेंद्र पांडेय, अजीम मियां, जमरुदीन मियां, गुलाब मियां, सुलेमान मियां, अशोक पाल आदि ने बताया कि उक्त पुलिया पूर्व मुखिया केदारनाथ चौबे के प्रयास से बनाया गया था। इसी पुलिया से होकर गांव वाले आते जाते थे। अब बाइक तथा कोई भी गाड़ी से गांव में नहीं आ जा सकता है।
आने जाने के लिए काफी घूमकर आ जा सकता है। ग्रामीणों ने विधायक भानु प्रताप शाही से अविलंब पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि गांव वाले सुगमता से आ जा सकें।